,

देवभूमि उत्तराखंड में भूस्खलन, 5 की मौत, 3 बुरी तरह घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देवभूमि उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोनप्रयाग इलाके में केदारनाथ धाम मार्ग पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस हादसे को लेकर रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने भी बयान दिया है। उन्होंने बताया कि किस तरह लोग भूस्खलन का शिकार हुए।

जिला मजिस्ट्रेट ने क्या कहा?

सोनप्रयाग क्षेत्र में केदारनाथ धाम मार्ग पर भूस्खलन को लेकर रुद्रप्रयाग अपर जिला मजिस्ट्रेट श्याम सिंह राणा ने कहा, “सोनप्रयाग के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ जिस कारण वहां से गुजर रहे यात्री हादसे का शिकार हो गए। रेस्क्यू कर पांच मृतकों और तीन घायलों को निकाला गया है। केदारनाथ राजमार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों से अपील है कि मौसम खराब होने पर वे शाम 6 बजे के बाद आवाजाही न करें।”

मरने वालों में ये लोग

गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
श्रीमती समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

घायलों का परिचय

जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…