लखीमपुर: सीतापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 5 की मौत, 10 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lakhimpur: Horrific road accident on Sitapur road: 5 dead, 10 injured

रिपोर्ट: विकास गुप्ता, एडिट: विजय नंदन

रविवार को लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और ओमनी वैन की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय ओयल में चल रहा है, जबकि सात गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का लिया हालचाल

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा तुरंत जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
डीएम ने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति जानी और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लखनऊ रेफर किए गए घायलों की चिकित्सकीय व्यवस्था पर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

डीएम-एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

अस्पताल पहुंचने के बाद डीएम-एसपी दुर्घटना स्थल पर भी गए और मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी, तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जर्जर सड़क मार्ग पर बनेगी सीसी रोड

जिला अस्पताल जाने वाले जर्जर मार्ग को लेकर डीएम ने भी निरीक्षण किया। मौके पर पीडी (डीआरडीए) एसएन चौरसिया को सीसी रोड का प्रस्ताव तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल आने-जाने में सुविधा होगी।

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण