,

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात

Kurukshetra: Chief Minister Nayab Singh Saini gave the gift of electric bus service

दीपावली तक मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र वासियों को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने राज्य परिवहन हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के तहत शुरू की गई 10 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल आधुनिक परिवहन की दिशा में एक कदम है, बल्कि प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प को भी साकार करेगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि दीपावली तक यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे लोगों को नई बस सेवा का अनुभव प्राप्त होगा और अधिक से अधिक नागरिक इस पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था से जुड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएंगी ताकि नागरिकों को सुगम और स्वच्छ परिवहन उपलब्ध हो सके। साथ ही, आगामी गीता जयंती महोत्सव और सूर्य ग्रहण जैसे आयोजनों के दौरान भी इन बसों की सेवा से यात्रियों को सुविधा दी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 10 शहरों में सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है, ताकि कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इन डिपो में चार्जिंग स्टेशन, रखरखाव केंद्र और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा को ग्रीन ट्रांसपोर्ट स्टेट बनाया जाए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…