छावनी में तब्दील कोलकाता, राजधानी की सड़कों पर उतरे 6 हजार पुलिसकर्मी, ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या के खिलाफ पश्चिम बंग छात्र समाज का आज प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पिछले दिनों कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। अभी भी इस मामले में डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर के विरोध में पश्चिमबंगा छात्र समाज नाम के संगठन ने ‘नबन्ना अभियान’ का आह्वान किया है। ये संगठन आज रैली निकालने वाला है।

वहीं बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। जबकि इस विरोध प्रदर्शन से वामपंथी दलों ने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह भाजपा-आरएसएस की नई चाल है।

कोलकाता की सड़कों पर उतरे 6 हजार पुलिसकर्मी

नबन्ना अभियान को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने शहर में 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए है। इसके अलावा 19 पॉइंट पर बैरिकेड लगाए गए हैं। अहम जगहों पर 5 एल्युमीनियम बैरिकेड लगाए गए हैं। नबन्ना भवन के बाहर तीन लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पूरे दिन पुलिस कंट्रोल रूम से कोलकाता पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (हेडक्वार्टर) मीराज खालिद सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करेंगे।

नबान्न विरोध प्रदर्शन पर ममता की भी नजर

नबान्न भवन के चारों तरफ डीसीआरएफ के 160 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी सुबह 10 बजे से नबान्न भवन में रहेंगे। सीपी विनीत गोयल पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से कंट्रोल करेंगे। खबरें यहां तक भी है कि इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर है वो भी नबन्ना भवन जा सकती हैं।

कई जिलों से कोलकाता पहुंचे पुलिसकर्मी

‘नबन्ना अभियान’ को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने कई जिलों से पुलिसकर्मियों को बुलाया है। किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए कॉम्बैट फोर्स, आरएएफ, क्यूआरटी, एचआरएफएस, वाटर कैनन सब तैयार हैं। पुलिस ने नबन्ना अभियान के आयोजकों से उन नेताओं की जानकारी मांगी हैं, जो इस रैली का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने रूट, समय और रैली में कितने लोग जुटेंगे, इसको लेकर भी जानकारी मांगी है। हालांकि अभी तक आयोजकों की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

लोग न्याय चाहते हैं- टीएमसी

टीएमसी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने विपक्ष पर अशांति भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘वो राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग इस समय न्याय चाहते हैं।’

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के