मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 नवम्बर को करेंगे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदशर्नी का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav will inaugurate the National Children's Science Exhibition on November 18.

प्रदशर्नी में 31 प्रदेशों के 900 विद्यार्थी कर रहे हैं सहभागिता, 23 नवम्बर तक होंगी विज्ञान पर केन्द्रित गतिविधियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 18 नवम्बर मंगलवार को प्रात: 9:45 पर 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रदशर्नी  का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया जा रहा है। प्रदर्शनी के आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग सहभागिता कर रहा है। प्रदर्शनी में 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी एवं शिक्षक विज्ञान पर केन्द्रित प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शित करेंगे।

बच्चों में प्रोत्साहित की जायेगी विज्ञान के प्रति रूचि

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और वैज्ञानिक विचार विकसित करना है। इस कार्यक्रम में देश के समस्त प्रदेश एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं जैसे आंचलिक विज्ञान केन्द्र, आईसर, मैनिट, आईसेक्ट एवं ग्लोबल स्किल पार्क के वैज्ञानिक सहभागी विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक वार्ता में विशेष व्याख्यान देंगे। इसके बाद 30 मिनट विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी भी होगी।

विज्ञान प्रदर्शनी का 2025-26 का विषय सतत् भविष्य के लिये विज्ञान प्रौद्योगिकी रखा गया है। प्रदशर्नी के दौरान मुख्य रूप से खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृति खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग के साथ अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी। विज्ञान प्रदशर्नी में शाम को प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विभिन्न राज्यों से आये विद्यार्थियों को राजधानी भोपाल के आसपास ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों, विज्ञान केन्द्र, शिल्प केन्द्र आदि का भ्रमण भी कराया जायेगा।

प्रदशर्नी की विशेषताएं

प्रदर्शनी में प्रतिदिन 2 हजार विद्यार्थी एवं नागरिक अवलोकन करने पहुंचेंगे। प्रदर्शनी में 240 साइंस मॉडल का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदशर्नी में प्रतिभागी विद्यालयों की संख्या 229 है। यह प्रदर्शनी देश के विभिन्न भागों के युवाओं एवं बच्चों को विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण संबंधी मुद्दों के विभिन्न पहलुओं के विषय में जानकारी प्राप्त करने और एक-दूसरे के साथ अपनी विविध संस्कृतियों को साझा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। भोपाल में 6 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 23 नवम्बर को दोपहर 3:30 बजे होगा।

Madhupur : लालगढ़ विवाद में शांति समिति की बैठक, आपसी सहयोग से तनाव कम करने का निर्णय

विवाद और बैठक का आयोजन Madhupur लालगढ़ मोहल्ले में काली मंदिर के

Chandauli : मुख्य न्यायाधीश ने यूपी के न्यायालय परिसरों की सराहना की

Report: Vandna Rawat चंदौली में छह एकीकृत न्यायालय परिसरों का शिलान्यास Chandauli 

Goa : दो रशियन महिलाओं की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घटना का पूरा मामला Goa : गोवा के अरम्बोल और मोरजिम गांव

Cinema : धमाल 4 की रिलीज डेट आई सामने: अजय देवगन संग मचाएंगे हंसी का धमाल

फिल्म की रिलीज और कास्ट की जानकारी Cinema ‘धमाल 4’ की रिलीज

Dehli: राष्ट्रपति भवन 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद

गणतंत्र दिवस और बीटिंग रिट्रीट के चलते बंदी Dehli राष्ट्रपति सचिवालय ने

Nathnagar Railway Station Liquor Seizure: 4 बोरा शराब बरामद, तस्कर फरार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Nathnagar Railway Station Liquor Seizure: भागलपुर के नाथनगर

Pratapgarh : माघ मेला जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप बस से भिड़ी, 23 घायल

भीषण सड़क हादसा और घायलों की स्थिति Pratapgarh संतकबीर नगर जिले में

Pratapgarh : ईरान की जेल में बंद मर्चेंट नेवी अधिकारी अनिल सिंह, परिवार ने लगाई रिहाई की गुहार

कच्चा तेल तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी Pratapgarh प्रतापगढ़ जिले के कुंडा

Narmadapuram :कांग्रेस के उपवास-मौन धरने से भाजपा पर तीखा हमला

Report: Gajendra Rajpoot, Edit: Yoganand Shrivastva दूषित पानी और जनहानि को लेकर

UnionCarbide Bhopal : सभी गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है राज्य सरकार : सीएम डॉ. यादव

UnionCarbide Bhopal : यूनियन कार्बाइड परिसर का गहन मुआयना, उच्च न्यायालय के

Sultanganj Murder Conspiracy: अवैध हथियार और 14 ग्राम स्मैक के साथ अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Sultanganj Murder Conspiracy: भागलपुर पुलिस ने सुलतानगंज थाना

Traditional Indian Sport: नर्मदांचल विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने मलखंब से दिखाया आत्मबल और कौशल

Traditional Indian Sport: डिंडोरी के जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव द्वारा संचालित

Murena : आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, 7 तस्कर दबोचे गए

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल पुलिस की सफलता और रेड अभियान Murena मुरैना

Damoh : गाड़ियों और पशुओं के कारण सड़कों पर जाम, नगर पालिका का निष्क्रिय रवैया

सड़कें जाम और यातायात प्रभावित Damoh  दबोह नगर में गाड़ियों और पशुओं

Giorgia Meloni जापान में जन्मदिन पर भावुक हुईं इटली की प्रधानमंत्री

टोक्यो में मिला यादगार जन्मदिन सरप्राइज Giorgia Meloni इटली की प्रधानमंत्री Giorgia