Reporter: Chandrakant Pargir, Edit by: Mohit Jain
कारण– सरकारी इंटरनेट ठप
जानकारी के अनुसार रजिस्ट्री प्रक्रिया रुकने की सबसे बड़ी वजह है सरकारी इंटरनेट सेवा का पूरी तरह ठप होना। रजिस्ट्री कार्यालय में इंटरनेट सुविधा जिला रजिस्ट्रार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन बीते कई दिनों से तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी है।

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित
चूंकि अब रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है:
- डिजिटल वेरिफिकेशन
- ओटीपी जनरेशन
- ऑनलाइन दस्तावेज़ एंट्री
इंटरनेट बंद होने से इन सभी चरणों पर विराम लग गया है। लगातार दो सप्ताह से यह स्थिति बनी रहने से आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल इंटरनेट सेवा बहाल कर रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू कराए, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।





