रामानुजगंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress district president made serious allegations in Ramanujganj

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर

जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में रविवार को एक जनसभा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह देव ने बड़ा राजनीतिक धमाका करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा पर 2 करोड़ रुपये के सहकारी बैंक घोटाले में संलिप्त होने का सीधा आरोप लगाया है।

यह आरोप उन्होंने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के गृह ग्राम सनावल में आयोजित सभा के मंच से लगाया, जहां भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

खुला मंच, खुला आरोप

सभा को संबोधित करते हुए के.पी. सिंह देव ने कहा—
“मैं पूरे दावे के साथ कहता हूं कि शंकरगढ़ में हुए दो करोड़ रुपये के सहकारी बैंक घोटाले में चिंतामणि महाराज और उद्धेश्वरी पैकरा की सीधी भूमिका है।”
उन्होंने इसे भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के साथ धोखा करार दिया।

भाजपा नेताओं की चुप्पी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इस आरोप के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से किसी भी नेता ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कांग्रेस की ओर से तीखे हमले के चलते आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है।

जनता से अपील, जवाब की मांग

के.पी. सिंह देव ने मंच से जनता से अपील करते हुए कहा, “जनता का पैसा डकारने वालों को अब जवाब देना होगा। हम इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेंगे और दोषियों को बेनकाब करेंगे।”

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की