,

केंद्रीय गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक, राज्यों के बीच सतत सहयोग और समन्वय पर रहा जोर

Union Home Minister Shah chaired the 32nd meeting of the Northern Zonal Council, emphasizing continued cooperation and coordination among the states.

रिपोर्ट- अंकुर कपूर


फरीदाबाद: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू शामिल हुए। इस बैठक के दौरान SYL, पानी बंटवारे तथा नई आपराधिक संहिता के प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा। राज्यों के बीच सतत सहयोग और समन्वय ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। यह बैठक सुशासन, पारस्परिक सहयोग और क्षेत्रीय विकास को और सुदृढ़ करने की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगी.

इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता भी बैठक का हिस्सा रहे।

आठ उत्तर क्षेत्रीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य उत्तर क्षेत्रीय राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को समयबद्ध और समन्वयित तरीके से सुलझाने पर केंद्रित रहा। यह बैठक आपसी सहयोग को मजबूत करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक