,

रामपुर: दो फर्जी पैन कार्ड मामले में पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला दोषी करार, 7-7 की सजा

Rampur: Former minister Azam Khan and his son Abdullah convicted in two PAN card cases, sentenced to 7 years each

रामपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से जुड़े दो पैन कार्ड मामले में अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया है। सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को फिर 7-7 साल की सजा हुई है। रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने फर्जी पैन कार्ड मामले में दोनों को दोषी करार दिया।

इस निर्णय के लिए आज दोनों पक्ष आजम खान और वादी भाजपा विधायक आकाश सक्सेना कोर्ट पहुंचे। मामला अब्दुल्ला आजम द्वारा दो अलग-अलग जन्मतिथि के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाने से संबंधित है। भाजपा नेता और वर्तमान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइंस थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अब्दुल्ला ने चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु पूरी न होने के बावजूद कूटरचना कर विधायक बनने का रास्ता तैयार किया। इसी मामले में आजम खान को भी आरोपी बनाया गया था।

अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद 17 नवंबर को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी। आज अंतिम निर्णय दिया गया। कोर्ट पहुंचते समय आजम खान का काफिला आकाश सक्सेना के काफिले के बीच से होते हुए निकला।

6 दिन पहले हेट स्पीच केस में बरी हुए थे आजम खान

आजम खान हाल ही में कई मामलों में राहत पा चुके हैं। 6 दिन पहले उन्हें हेट स्पीच मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने बरी किया था। अदालत से बाहर निकलते हुए आजम ने कहा था कि “बहुत कम ऐसा होता है कि बेगुनाह को बेगुनाह साबित किया जाए।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते समय कई बातों को दबाया और झूठे साक्ष्य पेश किए।

आजम खान के अनुसार “अगर हम इस केस में बरी हुए हैं तो इसका मतलब है कि हमने उस साजिश के खिलाफ जीत हासिल की है, जिसमें पूरे परिवार को अपराधी बनाने की कोशिश की गई थी। इलेक्ट्रॉनिक सबूत देने के बावजूद उन्हें नहीं माना गया।”

पुराने मामले की पृष्ठभूमि

आजम खान पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को पुलिस के खिलाफ भड़काने और निर्धारित समय के बाद मतदान करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत एआरओ प्रेमप्रकाश तिवारी और एसडीएम सदर ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई थी।

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…