,

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 18 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 18 नवंबर 2025

1) उद्योग-धंधों से रोजगार देने वालों का बड़ा सम्मेलन

ढाई लाख करोड़ के विकास कार्यों का एक साथ भूमिपूजन करने की तैयारी
भोपाल में सरकार उद्योग जगत के निवेशकों का सम्मेलन कराने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ढाई लाख करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन एक ही दिन कराया जाएगा, जिससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

2) प्रेम विवाद से युवकी आत्महत्या का मामला

गर्लफ्रेंड के धमकाने से युवक ने फांसी लगाई, वीडियो वायरल
इंदौर में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने जान दे दी। युवती कथित रूप से संबंध टूटने पर जान देने की धमकी देती थी। युवक के पास से धमकी का वीडियो सामने आया है।

3) भोपाल में जमातियों के वाहन से युवक घायल

कहा- वाहन मेरे ऊपर से निकला, हाथ टूटा, पैर में गंभीर चोटें
भोपाल में जमातियों के वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। पीड़ित ने बताया कि वाहन उसके ऊपर से निकल गया जिससे हाथ में फ्रेक्चर और पैर में चोटें आईं।

4) कटनी में आरोपी तहसील कार्यालय की छत से कूदा

एक केस में एसडीएम ने छोड़ा, दूसरे मामले में वनकर्मियों ने घेरा
कटनी में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी तहसील कार्यालय की छत से कूदकर भाग निकला। एक मामले में उसे रिहा किया गया था, लेकिन दूसरे मामले में उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम खड़ी थी।

5) उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहला कार्यक्रम

21 नवंबर को भोपाल आएंगे जगदीप धनखड़
भोपाल में 21 नवंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला बड़ा आयोजन होगा।

6) चुनावी बहस में हत्या का मामला

गुना में मामाओं ने भांजे को पीटा और कीचड़ में दबाया
गुना जिले में बिहार चुनाव परिणाम को लेकर बहस के दौरान झगड़ा बढ़ा और रिश्तेदारों ने युवक को बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में युवक ने दम तोड़ दिया।

7) इंदौर में उत्पाती बंदर का हमला

महिला के चेहरे पर 27 टांके, वन विभाग ने रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
इंदौर की डबल चौकी क्षेत्र में बंदर ने महिला पर हमला कर दिया। चेहरे पर गंभीर घाव आए जिनमें 27 टांके लगे। वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।\

8) हेमंत खण्डेलवाल का पहला इंटरव्यू

सीनियर नेताओं को सम्मान, सभी को साथ लेकर चलने की बात
भोपाल में हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मान सम्मान हमेशा बना रहेगा और सरकार का प्रयास सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का है।

9) राजगढ़ में कमीशन विवाद में गोलीकांड

आदतन अपराधी ने फायरिंग की, युवक रोहित गंभीर घायल
राजगढ़ में कमीशन को लेकर विवाद बढ़ा और पुराने अपराधी ने युवक पर गोली चला दी। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, आरोपी फरार है।

10) खंडवा में स्कूल का समय बदला

ठंड बढ़ी, अब नर्सरी से बारहवीं तक स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे
खंडवा जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर गया है। प्रशासन ने ठंड के कारण नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह सवा आठ बजे के बाद खोलने का आदेश दिया है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…