,

नवविवाहित दुल्हन का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

By: विकास भार्गव

गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हाईवे पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने नवविवाहित दुल्हन का अपहरण कर लिया। यह घटना NH-46 पर गुना-रूठियाई मार्ग के पास देहरी गांव में घटी।

कैसे हुआ अपहरण?

दूल्हे विक्रम बंजारा ने बताया कि वह अपनी पत्नी को अशोकनगर से विदा कराकर राजस्थान के सवाई माधोपुर जा रहे थे। इसी दौरान 8-10 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोपियों ने चाकू से वाहन के सभी टायर पंचर कर दिए और दूल्हे के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश जबरन दुल्हन को उठा ले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद दूल्हा पुलिस चौकी रूठियाई पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश जारी है।

नई ‘दुनिया’ के कौशल के लिए तैयार हो रहे यूपी के युवा..यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…