,

देखने जा रहे हैं अक्षय कुमार की नई फिल्म खेल – खेल में, तो पहले यहां पढ़ लीजिए रिव्यू

Khel Khel Mein Review

मोबाइल में ऐसे-ऐसे राज छिपे होते हैं, जो फाश हो जाएं, तो मोबाइल के मालिक की जिंदगी में तूफान आ जाए। कुछ इसी तर्ज पर ‘दूल्हा मिल गया’, ‘हैप्‍पी भाग जाएगी’, ‘पति पत्नी और वो’ जैसी हल्‍की-फुल्‍की कॉमिडी फिल्मों के लेखक-निर्देशक मुदस्सर अजीज ‘खेल खेल में’ फिल्म लेकर आए हैं। मुदस्सर की यह फिल्म इटैलियन फिल्‍म ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’ की रीमेक है। जिसे दुनियाभर में कुल 28 बार रीमेक किया गया है।

क्या है ‘खेल खेल में’ की कहानी
कहानी एक अमीर घराने की शादी से शुरू होती है,जिसमें तीन जोड़े और उनका एक बैचलर दोस्त शामिल होते हैं। सभी वर्तिका (वाणी कपूर) की बहन की शादी में शामिल होने आए हैं। ऋषभ और वर्तिका की शादी टूटने की कगार पर है, जबकि हरप्रीत और उसका पति 6 साल से बच्चे के लिए ट्राई कर रहे हैं, वहीं समर दिन-रात अपनी पत्नी नैना के पिता के बिजनेस में व्यस्त रहता है। वर्तिका उस रात टाइमपास करने के लिए सभी को एक गेम प्ले करने का आइडिया देती है। इस गेम में सभी को अपना फोन अनलॉक करके टेबल पर रखना होता है और आने वाले मैसेजेस और कॉल्स सभी के सामने पढ़े और सुने जाने की डेयर दी जाती है। थोड़ी -बहुत आनाकानी के बाद सभी इस डेयरिंग गेम का पार्ट बनने को राजी हो जाते हैं। मगर जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है और मैसेज और कॉल आने लगते हैं, ऐसे राज पर से पर्दा उठता जाता है, जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी। उस रात के बाद इन सभी दोस्तों की जिंदगी में क्या भूचाल आता है? क्या रायता फैलता है?

‘खेल खेल में’ मूवी रिव्‍यू
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने सही मायनों में ‘खेल खेल में’ गंभीर मुद्दों को हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में बयान किया है। मुदस्सर टूटती शादियों, धोखा, पैरेंटिंग, समलैंगिक रिश्तों, शादी के एडजस्टमेंट, करियर के लिए शोषण जैसे मसलों पर बात करती है। हालांकि फिल्म का फर्स्ट हाफ कहानी और किरदारों को सेट करने में लग जाता है, मगर सेकंड हाफ में जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दिलचस्पी भी बढ़ती जाती है।

संगीत और एक्टिंग
एडिटिंग की बात करें, तो फिल्म का फर्स्ट हाफ कम किया जा सकता था। संगीत के मामले में गाना, ‘हॉली हॉली’ म्यूजिक लवर को भा रहा है। ऋषभ मलिक (अक्षय कुमार) एक टीनेज बेटी का पिता है। उभरती लेखिका वर्तिका इस जाने-माने प्लास्टिक सर्जन की दूसरी पत्नी है। दूसरा जोड़ा हाउसवाइफ हरप्रीत (तापसी पन्नू) और व्यवसायी हरप्रीत (एमी विर्क) का है। तीसरा कपल है बिजनेस मैन समर (आदित्य सील) और रईस नैना (प्रज्ञा जायसवाल) का। इन्हीं का दोस्त कबीर फरदीन खान, जो एक स्पोर्ट्स कोच है। एक लंबे अरसे बाद अपने दोस्तों से मिल रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…