,

खंडवा: घायल अवस्था में पहुंचे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, हाथ में आए 19 टांके, बोले- ‘निजी मामला है’

BY: Yoganand Shrivastva

खंडवा: खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचे। उनके हाथ में गहरी चोट लगी थी, जिस पर 19 टांके लगे। सिर में भी चोट के निशान पाए गए। जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो राठौर ने इसे निजी मामला बताते हुए कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

अस्पताल से मिली छुट्‌टी, लेकिन पुलिस ने शुरू की जांच

राठौर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। हालांकि मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर एसपी मनोज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राठौर ने दावा किया कि वह सुबह घर से निकलते समय कांच से टकरा गए, जिससे यह चोट लगी। लेकिन जब पुलिस इंदिरा चौक स्थित उनके घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था।

कांच और खून के निशान ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

प्रारंभ में राठौर ने घर की चाबी देने से इनकार किया, लेकिन बाद में पुलिस ने जब घर की जांच की तो वहां कांच के टूटे टुकड़े और खून के निशान मिले, जिससे संदेह और गहरा गया।

धमकी और पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि

सूत्रों के मुताबिक, यह भी सामने आया है कि पिछले महीने एक प्रदर्शन के दौरान राठौर ने एक बाहुबली नेता की तस्वीर को कुचला और जलाया था। इस घटना के बाद से उन्हें धमकियां मिलने की बात कही जा रही थी। इसके अलावा उनके निजी जीवन में पारिवारिक तनाव भी संभावित कारण के रूप में देखा जा रहा है।

बयान से झलकती है सावधानी

हमेशा बेबाक बोलने के लिए पहचाने जाने वाले मुल्लू राठौर इस बार काफी सहमे नजर आए और बार-बार यही कहते रहे कि मामला व्यक्तिगत है। उन्होंने पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है।

सीएसपी का बयान

सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि, “घटना के तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पीड़ित ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।”

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम