,

केरल: वन मंत्री की भतीजी और उनके पति का जली हुई हालत में शव बरामद, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कन्नूर: केरल के कन्नूर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के वन मंत्री ए के ससीन्द्रन की भतीजी और उनके पति का शव उनके घर में जली हुई अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान श्रीलेखा ए के (67) और उनके पति प्रेमराजन पी के (76) के रूप में की है। दंपति अकेले रहते थे और उनका बेटा विदेश में कार्यरत है। घटना गुरुवार शाम लगभग 6 बजे सामने आई, जब दंपति के घर के कार चालक ने उन्हें बेटे को लेने के लिए घर पर पहुंचा। घर अंदर से बंद था और कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

शव और शुरुआती जांच

रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया और शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि श्रीलेखा के सिर पर चोट के निशान पाए गए और घर से खून लगे हथौड़े भी बरामद हुए। इस आधार पर पुलिस को शक है कि दंपति की हत्या के बाद उनके शवों को जलाया गया होगा।

पड़ोसियों के बयान

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति को आखिरी बार बुधवार को देखा गया था। हालांकि पुलिस ने कहा कि घर में किसी तरह के जबरन घुसने के संकेत नहीं मिले।

मामला दर्ज

फिलहाल बलियापट्टम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न कोणों से घटना की गहन जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)