Katni : कटनी दौरे पर प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, भाजपा कार्यालय में की प्रेस वार्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katni

Report: Amit yadav

कटनी पहुंचने पर किया जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख
Katni प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह शनिवार को कटनी प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाग लिया। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

“जी राम जी” मिशन से ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बल
Katni प्रभारी मंत्री ने “जी राम जी यानी गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” की विशेष रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। इसके माध्यम से कौशल विकास, स्वरोजगार और स्थायी आजीविका को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर भी रोक लगेगी।

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान
Katni उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Read this: Basti:शॉर्ट सर्किट से मत्स्य विभाग कार्यालय में लगी आग, समय रहते टली बड़ी घटना