BY: Yoganand Shrivastva
कर्नाटक: लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के तहत मंगलवार सुबह 10 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के पास से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के गहने और नकदी जब्त की गई। छापेमारी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है।
छापेमारी के तहत अधिकारी और उनके पद
- पुट्टस्वामी सी – मुख्य लेखा अधिकारी, टाउन नगर पालिका, मंड्या
- प्रेम सिंह – मुख्य अभियंता, अपर कृष्णा परियोजना, बीदर
- रामास्वामी सी – राजस्व निरीक्षक, हूटगली नगर पालिका, मैसूर
- सुभाष चंद्र – सहायक प्रोफेसर, समाजशास्त्र, कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़
- सतीश – वरिष्ठ पशु चिकित्सा परीक्षक, प्राथमिक पशु चिकित्सा क्लिनिक, हुइलगोल, धारवाड़
- शेखप्पा – कार्यकारी अभियंता, परियोजना निदेशक कार्यालय, हावेरी
- कुमारस्वामी पी – कार्यालय अधीक्षक, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बेंगलुरु
- लक्ष्मीपति सीएन – प्रथम श्रेणी सहायक, एसआईएमएस मेडिकल कॉलेज, शिवमोग्गा
- प्रभु जे – असिस्टेंट डायरेक्टर, एग्रीकल्चर सेल्स डिपो, APMC, दावणगेरे
- गिरीश डी एम – असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, PWD, मैसूर-मडिकेरी
बरामद संपत्ति
- मैसूर में हूटगल्ली नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रामास्वामी सी के आवास से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के गहने और नकदी बरामद की गई।
- दावणगेरे में एपीएमसी के सहायक निदेशक प्रभु जे के घर से बड़ी मात्रा में सोने के गहने और नकद जब्त किए गए।
लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि पूरे छापेमारी अभियान के नतीजे और आगे की कार्रवाई संपूर्ण जांच के बाद स्पष्ट की जाएगी।





