,

Kanwar Yatra Security कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Kanwar Yatra Security

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Kanwar Yatra Security कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्राचीन भद्रेश्वर नाथ मंदिर सहित यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की और कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को निगरानी व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Kanwar Yatra Security शिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Kanwar Yatra Security प्रशासन के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर भद्रेश्वर नाथ मंदिर समेत जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिर परिसरों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा टीमों तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Kanwar Yatra Security 11 जोन और 21 सेक्टर में बांटी गई व्यवस्था

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर और यात्रा मार्गों की निगरानी के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को 11 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों की मरम्मत का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। सभी प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं तथा साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर दी गई हैं। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

Read this: Swami Kailashanand Giri : साधना, सेवा और सनातन संस्कृति के संवाहक, जानिए संत जीवन की पूरी कहानी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और