कांकेर : मस्जिद पर भूमाफिया का कब्जा, कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी नहीं रुका अवैध निर्माण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanker: Mosque captured by land mafia, illegal construction not stopped despite collector's order

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी

कांकेर – जिले के सम्भलपुर गांव में भूमाफियाओं का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला मस्जिद के पास स्थित एक सरकारी जमीन का है, जिस पर जबरदस्ती कब्जा कर भवन निर्माण कर लिया गया है। इस अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर और अपर कलेक्टर से कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल कागज़ी आदेश ही दिए गए।

कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना

प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवाने और ज़मीन खाली कराने के लिखित आदेश भी जारी किए, लेकिन भूमाफियाओं ने उन आदेशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया

“ना जमीन खाली कराई गई, ना ही निर्माण कार्य रोका गया,”
स्थानीय निवासियों का यह आरोप है।

तहसीलदार और पंचायत प्रतिनिधियों की चुप्पी सवालों के घेरे में

जब इस मामले में तहसीलदार से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने सरपंच और पंच द्वारा जमीन आबंटन की जानकारी देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की
वहीं, सरपंच और उपसरपंच ने इस विषय पर कोई भी बात करने से साफ इनकार कर दिया।

क्या पंचायत प्रतिनिधि और अफसर भूमाफियाओं से मिले हुए हैं?

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की मौन सहमति से भूमाफिया बेखौफ होकर अवैध निर्माण कर रहे हैं।

“जब कलेक्टर के आदेश का कोई असर नहीं हो रहा, तो आम जनता कहां जाए?”
एक पीड़ित ग्रामीण ने कहा।

जनता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि:

  • भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • भूमि की स्थिति की जांच कर सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट पेश की जाए।
  • भ्रष्ट अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच हो।

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक