,

Kaithal News: प्लॉट विवाद में जानलेवा हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार, दो गाड़ियां बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kaithal News

Report by: Navdeep, Edit by: Priyanshi Soni

Kaithal News: कैथल के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी में प्लॉट विवाद को लेकर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए-1 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो गाड़ियां और डंडे भी बरामद किए हैं।

Kaithal News: प्लॉट देखने गए युवक पर हमला

यह घटना 28 जनवरी की है, जब जींद जिले के गांव हथो निवासी जतिन अपने साथियों के साथ जनकपुरी कॉलोनी में अपने पिता के प्लॉट को देखने गया था। इसी दौरान 15 से 20 लोगों ने कई गाड़ियों में सवार होकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों से उसके सिर पर वार किया, उसकी थार गाड़ी में तोड़फोड़ की और गले से करीब दो तोला सोने की चेन छीन ली। साथ ही दोबारा प्लॉट पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Kaithal News: रॉयल प्रॉपर्टी ऑफिस में तोड़फोड़

Kaithal News

हमलावरों ने सिर्फ जतिन पर ही नहीं, बल्कि जींद रोड बाईपास स्थित रॉयल प्रॉपर्टी ऑफिस में भी तोड़फोड़ की। वहां मौजूद एक युवक के साथ भी मारपीट की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Kaithal News: सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तारी

एसपी उपासना के निर्देश पर सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी जींद और रोहतक जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्कार्पियो और टाटा पंच गाड़ी भी जब्त कर ली है।

Kaithal News: पुराने विवाद का नतीजा

पुलिस के अनुसार, प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। आरोपियों का उद्देश्य था कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्लॉट को देखने न आए, इसलिए उन्होंने यह हमला किया। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और बाकी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Rewari News: सीवरेज सिस्टम फेल, नालों का ओवरफ्लो बना मुसीबत, घरों में घुसा गंदा पानी

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा