,

Jyotiraditya Scindia Postal Stamp: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘भाईजी’ की स्मृति में जारी किया डाक टिकट

Jyotiraditya Scindia Postal Stamp

Jyotiraditya Scindia Postal Stamp: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वतंत्रता सेनानी पं. उद्धवदास मेहता ‘भाईजी’ की स्मृति में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘अमृत काल’ से ‘शताब्दी काल’ की यात्रा पर आगे बढ़ चुका है और इस दौर में गुमनाम नायकों को उनका उचित सम्मान दिया जा रहा है।

Jyotiraditya Scindia Postal Stamp: वीरता, राष्ट्रभक्ति और सेवा का प्रतीक: भाईजी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि पं. उद्धवदास मेहता ‘भाईजी’ का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने याद दिलाया कि 1934 में भोपाल के नवाबी शासन के दमन के खिलाफ भाईजी ने ‘प्रजा पुकार’ पत्र के जरिए जनता की आवाज बुलंद की थी। सत्ता के प्रलोभनों को ठुकराकर उन्होंने जेल की यातनाएँ सहीं, लेकिन अन्याय के सामने कभी नहीं झुके।

सिंधिया ने यह भी कहा कि भाईजी भारतीय जनसंघ के प्रारंभिक स्तंभों में से एक थे और उन्होंने राष्ट्रवाद की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाई।

‘अमृत काल’ में गुमनाम नायकों को मिल रहा सम्मान
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘अमृत काल’ में देश के उन गुमनाम नायकों को उचित स्थान दिया जा रहा है, जिनकी भूमिका स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रनिर्माण में ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि भाईजी के नाम पर जारी यह डाक टिकट राष्ट्रीय कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।

Jyotiraditya Scindia Postal Stamp

Jyotiraditya Scindia Postal Stamp: विकसित भारत के यज्ञ में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

अपने संबोधन के अंत में सिंधिया ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमृत काल से शताब्दी काल की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित भारत के इस ‘यज्ञ’ में देश के हर नागरिक को अपनी आहुति देनी होगी, तभी यह संकल्प साकार होगा।

Jyotiraditya Scindia Postal Stamp

यह खबर भी पढ़ें: Rain Alert MP: एमपी पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन बदलता रहेगा मौसम

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका