जापान: 7.5 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में नुकसान,अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
जापान: 7.5 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में नुकसान,अलर्ट जारी

जापान के आओमोरी प्रान्त के पास देर रात 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। पहले इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे महसूस किया गया। इसके बाद आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, हालांकि कुछ समय बाद इसे वापस ले लिया गया।

समुद्र के भीतर था भूकंप का केंद्र
मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र जापान के तट से करीब 70 किलोमीटर दूर समुद्र में 50 किलोमीटर की गहराई में था। एजेंसी ने शुरुआत में चेतावनी दी थी कि उत्तर-पूर्वी तटों पर 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, लेकिन बाद में खतरा टल गया।

कई घरों की बिजली गुल, आग और सड़क हादसे की खबर
भूकंप के बाद आओमोरी प्रान्त में करीब 2,700 घरों की बिजली गुल हो गई। आओमोरी शहर में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। वहीं सड़क ढहने से आओमोरी में एक और होक्काइडो में दो लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में इमारतों, घरों के झूमर और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हिलते देखा गया। एक यूट्यूबर लड़की का लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान भूकंप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा झेलता है जापान
जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह चार टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। यहां हर साल लगभग 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से अधिकतर हल्के होते हैं।

बीते वर्षों में भयानक तबाही देख चुका है जापान
साल 2024 में नोटो द्वीप में आए भूकंप में करीब 600 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2011 में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। जापान सरकार ने अगले 30 साल में बड़े भूकंप की 75 से 82 प्रतिशत तक आशंका जताई है, जिसमें भारी जनहानि और अरबों डॉलर के नुकसान की चेतावनी दी गई है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को