,

Janjgir- Champa में बड़ी कार्रवाई, 3752 नशीली कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa

Report by: Devendra Srivas, Edit by: Priyanshi Soni

Janjgir- Champa: जांजगीर-चांपा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Janjgir- Champa: कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद की गई।

Janjgir- Champa: 3752 नग कैप्सूल और 469 स्ट्रिप जब्त

Janjgir- Champa

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3752 नग नशीली कैप्सूल और 469 स्ट्रिप जब्त की है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

Janjgir- Champa: टीआई अशोक वैष्णव के नेतृत्व में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई चांपा थाना प्रभारी (टीआई) अशोक वैष्णव के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Janjgir- Champa: न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली दवाओं की सप्लाई कहां से की जा रही थी और किन-किन लोगों का इसमें नेटवर्क शामिल है।

Read also: Ambagarh Chowki: 100 उठक-बैठक की सज़ा से बिगड़ी 10वीं के छात्र की तबीयत, अभिभावक ने की जांच और कार्रवाई की मांग

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…