,

Ambagarh Chowki: 100 उठक-बैठक की सज़ा से बिगड़ी 10वीं के छात्र की तबीयत, अभिभावक ने की जांच और कार्रवाई की मांग

Ambagarh Chowki

Report by: Khilesh Verma, Edit by: Priyanshi Soni

Ambagarh Chowki: अंबागढ़ चौकी स्थित पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एक छात्र को कथित तौर पर दी गई सख्त सज़ा के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। कक्षा 10वीं के छात्र के पिता ने स्कूल प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Ambagarh Chowki: दिसंबर में दी गई थी कथित सज़ा

मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर माह में एक शिक्षक ने छात्र को कथित रूप से करीब 100 बार उठक-बैठक करने की सज़ा दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सज़ा के दौरान छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया गया। परिजनों का कहना है कि सज़ा के बाद से छात्र के पैरों में लगातार दर्द रहने लगा, जो समय के साथ बढ़ता गया।

Ambagarh Chowki
एम.आर.चौहान ( प्राचार्य स्वामी आत्मानंद गवर्मेंट स्कूल अंबागढ़ चौकी

Ambagarh Chowki: इलाज के लिए कई बार डॉक्टरों से परामर्श

बताया गया है कि 16 जनवरी 2026 को छात्र का राजनांदगांव में एक्स-रे कराया गया। 31 जनवरी को आर्थोपेडिक विशेषज्ञ को दिखाया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। 3 फरवरी को दोबारा जांच के बाद रायपुर के बालको अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई, जहां डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि छात्र को लगातार फिजियोथेरेपी करानी पड़ रही है और उसकी शारीरिक स्थिति प्रभावित हुई है।

Ambagarh Chowki: बोर्ड परीक्षा पर भी असर की आशंका

छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षार्थी है। अभिभावकों का कहना है कि इस घटना से छात्र मानसिक और शारीरिक रूप से दबाव में है, जिसका असर उसकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।

Ambagarh Chowki: शिकायत कलेक्टर तक पहुंची

मामले की शिकायत प्राचार्य के साथ-साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को भी भेजी गई है। परिजन निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read also: Mungeli : स्कूल फेयरवेल पर लग्जरी कार रैली, छात्रों का स्टंट शो देख लोग हुए हैरान

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…