Report: Ratan kumar
Jamtara Ganesh Utsav जामताड़ा के गांधी मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित 23वें गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार से शुरू होने वाला यह गणेश उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल के साथ मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
पहली बार पूरी तरह वातानुकूलित होगा गणेश पूजा पंडाल
Jamtara Ganesh Utsav श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पहली बार पूरी तरह वातानुकूलित पंडाल तैयार किया जा रहा है। आकर्षक सजावट और विशेष विद्युत व्यवस्था के साथ पंडाल को भव्य रूप दिया जा रहा है। पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर तैयार किए जा रहे पंडाल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
मेले में भूत बंगला, जलपरी, ब्रेक डांस और तारामाची समेत कई मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे। बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए अलग-अलग तरह के झूले और मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा खान-पान के लिए भी कई स्टॉल लगाए जाएंगे।

20 सितंबर को रक्तदान शिविर, 22 को विशेष हवन
Jamtara Ganesh Utsav गणेश पूजा महोत्सव के दौरान सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति की ओर से 20 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। वहीं 22 सितंबर को विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन होगा। पूजा समिति ने शहरवासियों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
इस वर्ष गणपति को 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का भोग भी अर्पित किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की रहेगी विशेष व्यवस्था
Jamtara Ganesh Utsav मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। मेला परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, यातायात और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
Jamtara Ganesh Utsav समिति के सदस्यों ने कहा कि गणेश पूजा जामताड़ा की धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से उत्साह के साथ महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
मौके पर समिति के अध्यक्ष मुक्ताराम दत्ता, अधिवक्ता बंटी चौधरी, निमाय मंडल, दीनबंधु सिंह, अरूप मित्र, अनूप सिंह, अशोक मंडल, डॉ. चंचल भंडारी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Read this: Gwalior Fight Video: माधौगंज में संग्राम,जरा सी बात पर चले लाठी डंडे


