,

jamtara furkan murder case : जामताड़ा में फुरकान अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पांच मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
jamtara-furkan murder-case

संवाददाता: रतन कुमार

jamtara furkan murder case : झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने धरमपुर में हुए फुरकान अंसारी हत्याकांड समेत जिले के तीन बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा किया है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि 22 फरवरी को धरमपुर गांव में फुरकान अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई।

jamtara-furkan murder-case :

jamtara furkan murder case : पांच मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसिफ अंसारी उर्फ लंबू, हारुन अंसारी, इसराफिल अंसारी, समसुल अंसारी और सफाउल अंसारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यही गिरोह पिछले कई महीनों से जिले में लूट, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

jamtara furkan murder case : उड़ीसा डकैती कांड से जुड़ा हत्या का तार

पुलिस के अनुसार फुरकान अंसारी की हत्या उड़ीसा में हुए डकैती कांड से जुड़ी थी। आरोपियों को शक था कि फुरकान ने पुलिस को सूचना दी थी। इसी आशंका में सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई गई।

jamtara furkan murder case : सीएसपी लूटकांड का भी खुलासा

वहीं कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के पिपरासोल में हुए सीएसपी लूटकांड में पुलिस ने अजमुल अंसारी उर्फ बलमा को भी गिरफ्तार किया है।

jamtara-furkan murder-case :

jamtara furkan murder case : बरामदगी

गिरफ्तार अपराधियों के पास से

3 देसी पिस्टल

3 मोटरसाइकिल

10 मोबाइल फोन

बरामद किए गए हैं।

jamtara furkan murder case : एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय