,

मिर्जापुर में अमानवीय घटना: एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती महिला को सड़क पर उतारा, कीचड़ में दिया बेटी को जन्म

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Aswani modanwal

मिर्जापुर। जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बरौधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बजाय एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को सड़क पर ही उतार दिया। मजबूर महिला ने सड़क किनारे कीचड़ में ही बेटी को जन्म दिया। यह घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएम पवन कुमार गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गर्भवती महिला सड़क किनारे कीचड़ में पड़ी दर्द से तड़प रही है, जबकि मौके पर मौजूद लोग असहाय होकर उसे देख रहे हैं। यह घटना न केवल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी गहरे सवाल खड़े करती है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र