,

Infosys Indore: सीएम मोहन यादव आज इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ, टेक्नोलॉजी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Infosys Indore: 16 सितंबर को SDB-2 का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 16 सितंबर को इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस परिसर में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक-2 (SDB-2) का शुभारंभ करेंगे। करीब 3 लाख 30 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में विकसित किया गया यह नया ब्लॉक मध्यप्रदेश में उन्नत तकनीकी क्षमताओं के विस्तार के साथ रोजगारपरक टैलेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Infosys Indore: प्रदेश के टैलेंट पूल से जुड़ेगी इंफोसिस

इंफोसिस मध्यप्रदेश के तेजी से बढ़ते टैलेंट पूल का लाभ उठाने के साथ राज्य के शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों के साथ अपना जुड़ाव भी और मजबूत करेगी। इसके लिए स्किलिंग कार्यक्रमों और संस्थागत साझेदारियों को विस्तार दिया जाएगा।

Infosys Indore: IIT, IIM और DAVV के साथ बढ़ेगा सहयोग

कंपनी द्वारा आईआईटी इंदौर, आईआईएम इंदौर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के साथ सहभागिता को आगे बढ़ाने की योजना है। स्किलिंग प्रोग्राम और संस्थागत सहयोग के जरिए प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों के लिए तैयार करने पर जोर रहेगा। इससे इंदौर के टेक्नोलॉजी और टैलेंट इकोसिस्टम को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Infosys Indore: इंदौर में 3300 से ज्यादा कर्मचारी कर रहे काम

इंफोसिस के इंदौर केंद्र में वर्तमान में 3,300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। ये कर्मचारी बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा, हेल्थकेयर, रिटेल, फार्मा एवं लाइफ साइंसेज और मैन्युफैक्चरिंग सहित कई क्षेत्रों में वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं।

Infosys Indore: AI, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस

नए और विस्तारित केंद्र के जरिए इंफोसिस इंदौर में अपनी तकनीकी क्षमताओं का विस्तार करेगी। इसमें क्लाउड, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। इससे प्रदेश में उन्नत तकनीकी सेवाओं के साथ कौशल विकास के अवसर भी बढ़ेंगे।

Infosys Indore: ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप तैयार हुआ नया भवन

इंफोसिस का इंदौर स्थित नया भवन पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा दक्ष बनाया गया है। इसे ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। भवन में कम ऊर्जा वाली कूलिंग व्यवस्था और स्मार्ट बिल्डिंग ऑटोमेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Infosys Indore: वर्षा जल संचयन और वेस्टवॉटर रीसाइक्लिंग की सुविधा

नए भवन में वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण जैसी पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण और वेलनेस सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस तरह नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक तकनीकी विस्तार के साथ पर्यावरणीय दक्षता का भी उदाहरण बनेगा।

Infosys Indore: MP के टेक और रोजगार इकोसिस्टम को मिलेगी नई गति

इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक से मध्यप्रदेश में आईटी और तकनीकी क्षेत्र की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कंपनी का शैक्षणिक संस्थानों के साथ बढ़ता सहयोग और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में विस्तार प्रदेश के युवाओं के लिए नए कौशल विकास और रोजगारपरक अवसरों का आधार तैयार कर सकता है।

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…