,

इंदौर: दोस्त की शादी में शामिल युवक की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: रविवार देर शाम एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ एक बारात में शामिल होने पहुंचा था। अचानक घबराहट होने पर उसकी हालत बिगड़ती चली गई और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जता रही है।

बारात के बीच अचानक घबराहट

हीरानगर थाना क्षेत्र के अनुसार जितेंद्र (35) पुत्र संतोष सूर्यवंशी, निवासी बाणगंगा, अपने दो दोस्तों के साथ चौकसे धर्मशाला में आयोजित एक शादी में गया था। बारात के दौरान उसे अचानक बेचैनी महसूस हुई और वह पास में खड़ी डीजे की गाड़ी में जा बैठा। तभी उसे तेज पसीना आने लगा और स्थिति गंभीर होती गई।

अस्पताल ले जाने के बाद हालत हुई और खराब

दोस्त उसे तुरंत निहार अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत देखते हुए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। करीब आधे घंटे बाद जब उसे एमवाय लाया गया, तो वह बेहोश हो चुका था। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

हार्ट अटैक की आशंका

डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। सटीक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

परिवार में मातम

जितेंद्र पेशे से चेयर बनाने का काम करता था। परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई और पत्नी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार और मित्रों में गहरा शोक है।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…