,

Indore: भागीरथपुरा घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, प्रभावितों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore

Report by: Devendra Jaiswal, Edit by: Priyanshi Soni

Indore: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। खराब जल वितरण के कारण क्षेत्र में 150 से अधिक लोग डायरिया, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए थे।

Indore: समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित नागरिकों का समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दवाइयों और विशेषज्ञ सेवाओं की व्यवस्था के आदेश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासनिक निगरानी जारी, कारणों की हो रही जांच
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर सतत निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को उपचार व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद इंदौर प्रशासन और स्वास्थ्य अमला पूरी तत्परता के साथ प्रभावित नागरिकों के इलाज और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति