,

इंदौर कपल केस: शिलांग में मिला राजा का शव, सोनम अब भी लापता – परिवार ने उठाए कई सवाल

BY; Yoganand Shrivastva

इंदौर:मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून पर मेघालय गए नवविवाहित राजा और सोनम रघुवंशी के साथ हुई रहस्यमयी घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। 20 मई 2025 को शादी के कुछ ही दिन बाद यह जोड़ा शिलांग के लिए रवाना हुआ था। शुरुआत में सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन 23 मई के बाद दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया। अब, राजा का शव खाई में मिलने और सोनम के अभी तक गायब रहने से मामला और भी उलझ गया है।

शादी के बाद हनीमून पर निकले थे राजा और सोनम

शादी के कुछ दिन बाद राजा और सोनम मेघालय के मशहूर पर्यटन स्थल सोहरा (चेरापूंजी) पहुंचे। यहां उन्होंने होटल में ठहरकर एक स्कूटर किराए पर लिया और आसपास के इलाकों में घूमना शुरू किया। 23 मई को परिजनों की उनसे आखिरी बार बात हुई। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया।

26 मई को गहरी खाई में मिला राजा का शव

कुछ दिन की तलाश के बाद, 26 मई को शिलांग के डबल डेकर झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद किया गया। मौके से एक तेज धार वाला चाकू (स्थानीय भाषा में डाव) और उसका मोबाइल फोन मिला। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई गई कि राजा की हत्या की गई है।

सोनम अब भी लापता, परिवार को मानव तस्करी की आशंका

राजा की मौत के बाद से ही सोनम का कोई अता-पता नहीं है। परिजनों का शक है कि सोनम को अपहरण कर बांग्लादेश तस्करी किया गया हो सकता है। इस क्षेत्र में पहले भी पर्यटकों के गायब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आशंका और भी गहरी हो गई है।

परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि शिलांग पुलिस शुरू से ही लापरवाह रही। न तो समय रहते पूछताछ की गई, न ही सर्च ऑपरेशन में तत्परता दिखाई गई। ड्रोन कैमरे तीन दिन बाद मंगवाए गए। परिवार का कहना है कि अगर शुरू से सख्ती बरती जाती, तो शायद राजा को बचाया जा सकता था।

शक के घेरे में होटल स्टाफ और गाइड

राजा और सोनम के होटल में उनका सामान मिला, लेकिन बैग के ताले टूटे हुए थे। होटल कर्मचारियों का बयान भी विरोधाभासी था। उन्होंने बताया कि दोनों शाम 5:30 बजे बाहर घूमने निकले थे। इसके अलावा गाइड पर भी शक जताया जा रहा है जिसने कथित रूप से उन्हें रास्ते में अकेला छोड़ दिया था।

परिवार ने इन तीनों संदिग्धों – होटल स्टाफ, होटल मालिक और गाइड – से कड़ी पूछताछ की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाया।

जांच में क्या मिला अब तक?

  • GPS डाटा से पता चला कि किराए का स्कूटर 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाया गया था, जो नए दंपति के लिए असामान्य है।
  • होटल के सीसीटीवी फुटेज में सोनम को एक रेनकोट पहने हुए देखा गया था, जो राजा के शव के पास मिला।
  • एसआईटी गठित की गई है, लेकिन परिवार को इस पर भी भरोसा नहीं है। उन्होंने CBI जांच की मांग की है।

परिवार को मिल रही धमकियां, डर में जी रहा है सोनम का परिवार

सोनम के भाई गोविंद ने जानकारी दी कि वे शिलांग में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी धमकियां मिल रही हैं। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मानव तस्करी और हत्या की जांच CBI से कराने की अपील की है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…