दिल्ली से इंफाल जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, एक घंटे तक हवा में रहने के बाद लौटी वापस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, — इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इंफाल जाने वाली उड़ान 6E-5118 को उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। पायलट ने एहतियातन विमान को दिल्ली लौटाने का फैसला किया, और यह फ्लाइट एक घंटे तक हवा में रहने के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार ली गई।

एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट ने सुबह 10:34 बजे उड़ान भरी, जबकि निर्धारित समय 10:25 बजे था। उड़ान भरने के बाद पायलट को विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत महसूस हुई। इसके चलते विमान को वापस दिल्ली लाया गया।

खराबी का नहीं हुआ खुलासा

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान में मामूली तकनीकी गड़बड़ी की पहचान की गई, जिसके बाद अनिवार्य जांच प्रक्रियाओं के तहत फ्लाइट की पूरी जांच की गई और बाद में उसे फिर से रवाना कर दिया गया। हालांकि, किस प्रकार की तकनीकी खराबी थी, इस पर कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई।

उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट Flightradar24 के आंकड़ों के मुताबिक, यह A-321 विमान दिल्ली लौटने से पहले करीब 1 घंटे तक हवा में रहा।

यात्रियों में दिखी चिंता

विमान के अचानक दिशा बदलने और दिल्ली लौटने की सूचना से यात्रियों में हलचल मच गई। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्री सकुशल बताए गए हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।


इससे पहले गोवा जा रही फ्लाइट में इंजन फेल

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6271 में भी एक दिन पहले इसी तरह की तकनीकी खराबी सामने आई थी। इस फ्लाइट के एक इंजन के फेल होने के कारण उसे आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। घटना 16 जुलाई 2025 की है।

जैसे ही पायलट को इंजन में खराबी का पता चला, उसने अलार्म बजाया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। रात 9:25 बजे अलार्म बजाया गया और 9:42 बजे विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई में उतार लिया गया। इस दौरान फुल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया — फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया था।

सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट को आगे की जांच और मेंटेनेंस के लिए रोक दिया गया है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime