,

भारतीय बॉक्सिंग टीम दुबई इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए रविवार को दिल्ली से रवाना : डॉ. राकेश मिश्र

BY: Yoganand Shrivasttva

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम रविवार प्रातः दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होगी, जहाँ 2 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित दुबई इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में वह भाग लेगी। यह पूरी टीम इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव श्री राकेश ठाकरान के नेतृत्व में आज प्रात: प्रस्थान किया। 13 सदस्यीय भारतीय दल में देशभर से चयनित शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनके साथ कोचिंग स्टाफ, मैनेजर, टीम डॉक्टर और तकनीकी अधिकारी भी यात्रा कर रहे हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

13 बॉक्सर शामिल हैं भारतीय दल में: राकेश ठाकरान
दुबई जाने वाले बॉक्सरों में 48 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के देवेंद्र सिंह सोलंकी, 48–51 किग्रा में हरियाणा के आशु, 51–54 किग्रा वर्ग में पंजाब के अनुभवी मनोज कुमार और 54–57 किग्रा में हरियाणा के सचिन जैसे खिलाड़ी टीम की प्रमुख ताकत हैं।
इसके अलावा मोहित ठाकुर, शुभम, प्रवीन कुमार, यशपाल, अंकित कुमार, प्रवेश कुमार, हरपाल सिंह, आकाश कछारी और विक्रमजीत सिंह जैसे प्रतिभाशाली बॉक्सर्स हालिया राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं विशेषतः अयोध्या में आयोजित केएससी कप: 2025 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

टीम के कोचिंग पैनल में डॉ. राजीव गोदारा, संदीप कुमार, जसप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह और जगदीश प्रसाद शामिल हैं, जबकि संजीब हांडिक और श्रीमती रेनू परमार मैनेजर के रूप में दल का संचालन करेंगे।भारतीय टीम के डॉक्टर विपिन कुमार खिलाड़ियों की फिटनेस पर नज़र रखेंगे और कर्नल रविंद्र सिंह परमार बतौर रैफरी/जज भारतीय प्रतिनिधित्व को तकनीकी मजबूती देंगे।


दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ भव्य शुभकामना समारोह: डॉ. राकेश मिश्र
शनिवार देर रात्रि सभी राज्यों से पधारे हुये बॉक्सरों, कोच, रैफरी , मैनेजर का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल तीन पर भव्य स्वागत किया गया।फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने सभी खिलाड़ियों को विजय तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। श्री राहुल राजपाल उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए शुभकामनाएँ दीं। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी द्वारा सभी खिलाड़ियों को एक ट्रैविल किट, ट्रैक सूट, ब्लेज़र, शर्ट, पैंट, टाई, टीशर्ट व दो सैट बॉक्सिंग की ड्रेस प्रदान की गई।सभी खिलाड़ियों को तिरंगा बैच व आई ए बी एफ का बैच लगाकर सम्मानित किया। डॉ. मिश्र ने संबोधित करते हुये उनको अनुशासन में रहकर देश के लिये समर्पित भाव से खेलने व पदक जीतने का आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी की मंशानुरूप देश का गौरव बढ़ाने के लिये उन्हें प्रेरित किया।

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा 8 मिलियन डॉलर यनि 72 करोड रूपए के नगद पुरस्कार दिये जायेंगे :
दुबई के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 30 नवंबर से ही तकनीकी औपचारिकताओं की पूर्ति होगी। इसमें एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के 194 देशों के शीर्ष बॉक्सर्स भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम की तैयारी, खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी का नेतृत्व टीम के मनोबल को और ऊँचा कर रहा है। पूरा दल इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चुनौती में देश का तिरंगा ऊँचा फहराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…