पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों को मिलें 4 पदक, आलिया भट्ट ने खास अंदाज में खुशी की जाहिर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Paris Paralympics 2024

‘पेरिस पैरालंपिक 2024’ में भारत की धाक देखने को मिली है। भारतीय पैरा-एथलीटों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अवनि लेखरा और मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, मोना अग्रवाल और प्रीति पाल ने भी भारत के लिए पदक सुरक्षित किए हैं। पूरा देश इन एथलीटों की जीत का जश्न मना रहा है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी चार पदक भारत के नाम होने पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की है।

इन लोगों ने जीता पदक

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। उन्होंने अपने लगातार दूसरे पैरालंपिक में पदक पर निशाना साधा है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में मनीष ने 50 मीटर पिस्टल एसएच1 मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। वहीं, प्रीति पाल ने महिलाओं की टी25-100 मीटिर में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रीति ‘पेरिस पैरालिंपिक 2024’ में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट साबित हुई हैं।

आलिया ने ऐसे दी बधाई

अब आलिया भट्ट ने भारतीय एथलीटों की जीत का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी साझा करते हुए लिखा, ‘बधाई हो, सितारों। 4 पदक घर आ गए हैं।’ मनोरंजन जगत के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा की है।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शरवरी वाघ के साथ अगली जासूसी थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की घाटियों में जारी है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी।

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की मूवी ‘अल्फा’ पर काम जोरो-शोरों से जारी है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को एक्शन अवतार में देखने का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मेन’ जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुके शिव रवैल कर रहे हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय