,

काबुल में दूतावास खोलेगा भारत, तालिबान को लेकर नई नीति का ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image
काबुल में दूतावास खोलेगा भारत, तालिबान को लेकर नई नीति का ऐलान

BY: MOHIT JAIN

भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दूतावास शुरू करने का आधिकारिक ऐलान किया है। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुताकी से बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसकी घोषणा की। जयशंकर ने बैठक के दौरान अफगानिस्तान के संप्रभुता का समर्थन किया और कहा कि भारत हमेशा अफगानिस्तान का साथ देता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया और हालिया पहलगाम हमले की निंदा की।

भारत का बड़ा फैसला, काबुल में टेक्निकल मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा दिया  | External Minister Jaishankar Says India Technical Mission in Kabul to the  status of Embassy of India

उच्चायोग से दूतावास तक का कदम
अफगानिस्तान में अभी तक रूस और पाकिस्तान जैसे देशों का दूतावास है, जबकि भारत का वहां उच्चायोग है। तालिबान शासन के आने के बाद भारत ने साइलेंट मोड अपनाया था, लेकिन अब उच्चायोग को दूतावास में बदलने का निर्णय लिया गया है। जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में विकास और मानवीय सहायता के काम को जारी रखेगा और पहले से घोषित प्रोजेक्ट्स को भी फिर से शुरू करेगा। इसके अलावा, भारत ने अफगानिस्तान को 20 एंबुलेंस देने की घोषणा की।

सुरक्षा और सहयोग पर चर्चा
बैठक में क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद और सुरक्षा मुद्दों पर भी बातचीत हुई। मुताकी ने कहा कि अफगानिस्तान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा और भारत के खिलाफ किसी भी साजिश की अनुमति नहीं देगा। मुताकी तालिबान शासन के पहले विदेश मंत्री हैं, जो नई दिल्ली आए हैं। इस दौरान उन्होंने पहले तालिबान लीडर अखुंजदा से भी मुलाकात की थी। भारत का यह कदम दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूती देने और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड