,

India Post Rakhi Cover: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, डिजाइनर राखी कवर और गिफ्ट बॉक्स हुए लॉन्च

- Advertisement -
Ad imageAd image
India Post Rakhi Cover

India Post Rakhi Cover रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने देश और विदेश में राखियां सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डिजाइनर राखी कवर और राखी गिफ्ट बॉक्स जारी किए हैं, जो अब डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

India Post Rakhi Cover डाकघरों में मिलेंगे वाटर रेसिस्टेंट राखी कवर

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विशेष रूप से तैयार किए गए राखी कवर तीन अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध हैं। ये कवर वाटर रेसिस्टेंट हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी राखियां सुरक्षित रहेंगी।

11 सेमी x 22 सेमी आकार के इन डिजाइनर राखी लिफाफों की कीमत 10 रुपये निर्धारित की गई है। यह शुल्क डाक शुल्क से अलग होगा। ये कवर प्रधान डाकघरों, उप डाकघरों, शाखा डाकघरों और रेलवे मेल सर्विस काउंटरों पर उपलब्ध रहेंगे।

India Post Rakhi Cover राखी के साथ भेज सकेंगे मिठाई और उपहार

भारतीय डाक विभाग ने राखी गिफ्ट बॉक्स भी लॉन्च किए हैं, जो 250 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलोग्राम क्षमता में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत क्रमशः 35 रुपये, 40 रुपये और 50 रुपये रखी गई है।

इन बॉक्सों के माध्यम से बहनें राखी के साथ मिठाई, उपहार और अन्य सामान भी इंडिया पोस्ट पार्सल सेवा के जरिए देश और विदेश में भेज सकेंगी।

India Post Rakhi Cover समय पर डिलीवरी के लिए विशेष व्यवस्था

डाक विभाग ने रक्षाबंधन को देखते हुए राखी डाक की विशेष बुकिंग और त्वरित छंटाई (सॉर्टिंग) की व्यवस्था भी की है। नेशनल सॉर्टिंग हब और पार्सल हब में अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं ताकि राखियां त्योहार से पहले अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

विदेश में रहने वाले भाइयों के लिए भी इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा उपलब्ध रहेगी, जिसके जरिए किफायती दरों पर राखी भेजी जा सकेगी।

डिजाइनर राखी कवर और गिफ्ट बॉक्स पर भारतीय डाक का लोगो, राखी, पूजा थाल, पुष्प और भाई-बहन के स्नेह को दर्शाने वाले आकर्षक चित्र बनाए गए हैं, जो इन्हें और अधिक खास बनाते हैं।

Read this: Aurangabad Bribery Case: औरंगाबाद में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए दरोगा, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

Katihar Crime News: कटिहार में पंजाब के दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और 22 कारतूस बरामद

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस

Platelet Donation: आगाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 11 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान

Report: Prem Shrivastva Platelet Donation सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'