,

Inauguration of Sandipani School, Katni: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, शिक्षा और विकास पर दिया जोर

Inauguration of Sandipani School, Katni

Inauguration of Sandipani School, Katni मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले के झिंझरी और बहोरीबंद में नव-निर्मित सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और मित्रता का महत्व समझाते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की प्रेरणादायक कथा सुनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को पूर्णता की ओर ले जाती है और जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करती है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध के बाद भी शिक्षा को सर्वोच्च महत्व देते हुए सांदीपनि आश्रम में अध्ययन किया। वहीं श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आज भी समाज को निस्वार्थ संबंधों और सहयोग की सीख देती है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद भी अपने मित्रों और मूल्यों को न भूलें।

Inauguration of Sandipani School, Katni प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने स्लीमनाबाद टनल परियोजना को विज्ञान और संकल्प शक्ति का अद्भुत उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे कटनी सहित कई जिलों में सिंचाई और पेयजल की समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना रीवा, सतना, मैहर, पन्ना और कटनी सहित अनेक जिलों के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। साथ ही केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Inauguration of Sandipani School, Katni समान नागरिक संहिता और शिक्षा सुधारों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कानून सभी नागरिकों के लिए समान होना चाहिए और राज्य सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में बदलावों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब आधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। सरकार विद्यार्थियों को पुस्तकें, साइकिल, यूनिफॉर्म, लैपटॉप और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राहियों को 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Read this: Katihar Liquor Seizureकटिहार में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन छापेमारी सहित 7 गिरफ्तार

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट