Katihar Liquor Seizureकटिहार में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन छापेमारी सहित 7 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katihar Liquor Seizure

संवाददाता: मनोज कुमार

Katihar Liquor Seizure कटिहार जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मद्य निषेध विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित इस विशेष अभियान के दौरान कुल 51.880 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Katihar Liquor Seizure ड्रोन छापेमारी में मिली सफलता, कई तस्कर गिरफ्तार

बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सापोखर गांव में ड्रोन की मदद से की गई छापेमारी में अजय ऋषि के पास से 3 लीटर और किरण देवी के पास से 5 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं शिकारपुर क्षेत्र से बादल कुमार राय को 6 लीटर विदेशी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्राणपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे धीरू व्याधा के पास से 4.5 लीटर बीयर तथा पकड़ियाडीह गांव में निरंजन कुमार के पास से 2 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया रेलवे स्टेशन से रवि मंडल को 5 लीटर बीयर के साथ पकड़ा गया।

Katihar Liquor Seizure विदेशी शराब भी जब्त, आरोपियों को भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में

नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी गेट इलाके से 14.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं अनाथालय रोड पर कार्रवाई करते हुए कौशल कुमार राय को 11.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read this: ruvakheda theft case: रूवाखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में