हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस का संचालन फिर शुरू, मेंटेनेंस कार्य टला, यात्रियों को राहत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर स्टेशन पर होने वाला प्री-एनआई और एनआई मेंटेनेंस कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद पहले से रद्द की गई कई ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू कर दिया गया है, जिससे हावड़ा और भोपाल के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित दिन, समय और मार्ग पर पूर्ववत चलेंगी और यात्रियों को किसी अतिरिक्त असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पुनः चलने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस – 15 सितंबर 2025 को हावड़ा से प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 13026 भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस – 17 सितंबर 2025 को भोपाल से रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति जानने के लिए NTES, 139 हेल्पलाइन, या रेल मदद ऐप का उपयोग करें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक