जबलपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत: युवती पर एसिड अटैक, 50% तक झुलसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती पर उसकी ही पुरानी सहेली ने तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित युवती करीब 50% तक झुलस गई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


‘सरप्राइज’ कहकर बुलाया और फेंक दिया तेजाब

घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। गौरीघाट थाना क्षेत्र की अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय इशिता साहू, अपनी सहेली श्रद्धा दास (21) के घर पहुंची। बाहर से उसने आवाज दी और कहा, “तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है, दो मिनट के लिए बाहर आओ।”

श्रद्धा जैसे ही घर से बाहर आई, इशिता ने उस पर एसिड फेंक दिया। बुरी तरह झुलसी श्रद्धा की चीख सुनकर उसकी मां बाहर आईं और तुरंत उसे बाथरूम में ले जाकर ठंडे पानी से नहलाया।


इलाज जारी, हालत गंभीर लेकिन स्थिर

श्रद्धा को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका 50% शरीर झुलस चुका है, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।


पुरानी दोस्ती में थी दरार, दो महीने से नहीं थी बातचीत

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, श्रद्धा और इशिता एक समय में अच्छी सहेलियां थीं, लेकिन पिछले एक साल से उनके संबंध बिगड़ चुके थे। श्रद्धा ने दो महीने पहले इशिता का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

श्रद्धा की मां ज्योत्सना दास ने बताया कि इशिता उनकी बेटी से जलन रखती थी। उन्होंने दावा किया कि श्रद्धा मेहनती और आत्मनिर्भर थी जबकि इशिता और उसके माता-पिता बेरोजगार थे। यही कारण था कि इशिता ने इस हमले को अंजाम दिया।


मां की भूमिका पर भी संदेह, आरोपी हिरासत में

परिवार ने आरोप लगाया है कि इशिता की मां भी इस हमले में शामिल थी। पुलिस ने इशिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, इशिता के माता-पिता—अग्नि साहू और उनकी पत्नी—फरार हैं, और उनके घर पर ताला लगा हुआ है।


पुलिस कर रही जांच, FIR दर्ज

गौरीघाट थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हमले के पीछे की वजहों की तह तक जाने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल