,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

/aaj-ka-rashifal-10-september-2026/

Horoscope: 20 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक मजबूती और करियर में प्रगति लेकर आने वाला है। सुबह 11:10 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी। आर्द्रा नक्षत्र सुबह 06:13 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ प्रभाव शुरू होगा।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोपहर 02:10 बजे तक शूल योग रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं सुबह 11:10 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों से बचना बेहतर रहेगा। आइिए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नए अवसर आएंगे, जिनका लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। पुराने प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं, हालांकि अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार का माहौल सुखद रहेगा। छात्रों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। नौकरी में किसी काम में बाधा आ सकती है, हालांकि सहकर्मियों की मदद से काम पूरा हो जाएगा।

साझेदारी में किया गया कार्य लाभ देगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

यदि नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल इंतजार करना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी और घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूरे हो सकते हैं।

छात्रों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। किसी पुराने मित्र की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी।

छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। हालांकि कुछ लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, लेकिन जीवनसाथी और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कारोबार में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मुनाफा मिल सकता है।

वेब डिजाइनिंग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में विश्वास बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुधवार व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन आप सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से देखे गए सपने पूरे होने के संकेत हैं। छात्रों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए बुधवार शानदार परिणाम लेकर आएगा। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

ऑफिस में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी और करियर से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11

मीन राशि

मीन राशि वालों को बुधवार को सकारात्मक सोच बनाए रखने की जरूरत होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और भविष्य की योजनाओं में सफलता के संकेत हैं।

तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और छात्रों को करियर के लिए नए विकल्प तलाशने होंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के