Horoscope: जानें आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/horoscope-13-may-2026/

Horoscope: 13 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार दोपहर 01:33 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। वहीं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र देर रात 12:18 बजे तक प्रभावी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति से विश्कुम्भ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से दिखाई देगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुछ राशियों को स्वास्थ्य, करियर और संबंधों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी, जबकि कुछ जातकों के लिए आर्थिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में दूरी या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को कल वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर चोट लगने की आशंका बनी हुई है। भगवान गणेश की पूजा लाभकारी साबित होगी। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी लेकिन प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को बुधवार को स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्यापार में धीमापन आ सकता है और कार्यों में बाधा महसूस होगी। प्रेम जीवन में तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां मानसिक चिंता बढ़ा सकती हैं। भगवान शिव की आराधना करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग दूधिया सफेद और शुभ अंक 7 रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी। घर में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन संतान और प्रेम से जुड़े मामलों में चिंता बढ़ सकती है। सीने से संबंधित दिक्कत परेशान कर सकती है। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मेहनत वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी। नाक, कान और गले से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लाल वस्तु का दान शुभ फल देगा। शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक 6 रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। व्यापारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। शनिदेव की आराधना करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक 8 रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मतभेद होने की संभावना है। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। काली वस्तु का दान शुभ माना गया है। शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 3 रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को मानसिक तनाव और चिंता से बचने की जरूरत है। कामकाज में मन नहीं लगेगा और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में मध्यम स्थिति रहेगी। आंखों और सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। भगवान शिव की पूजा करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके हुए धन से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। हालांकि करियर और व्यापार में अपेक्षित गति नहीं मिलेगी। प्रेम जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। मां काली की आराधना लाभकारी रहेगी। शुभ रंग काला और शुभ अंक 10 रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को शासन और प्रशासन से सहयोग मिल सकता है, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य की कमी महसूस हो सकती है। सीने से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। भगवान गणेश की पूजा शुभ फल देगी। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 11 रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं, लेकिन सफलता के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भगवान शिव की आराधना करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 12 रहेगा।

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश बन रहा देश का वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन हब

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने वन्यजीव संरक्षण

Barwaha: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर ‘महादान’, CISF जवानों और युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

Report: Vishal Barwaha अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्थानीय

Mumbai मुंबई पर जल संकट का साया: 15 मई से पूरे शहर में 10% पानी की कटौती, BMC ने जारी की गाइडलाइन

Mumbai चिलचिलाती गर्मी और झीलों के गिरते जलस्तर को देखते हुए बृहन्मुंबई

Nainital: सुरक्षा दीवार से छेड़छाड़ पर भड़के लोग, 1987 आपदा की याद से दहशत

Report by: Bhuwan Singh Nainital: Nainital के हिमालय दर्शन मार्ग क्षेत्र में