,

Holi ke bhojpuri gane : इन भोजपुरी गानों के साथ रंगों का जश्न होगा और भी शानदार, अभी तैयार करें अपनी Playlist

Holi ke bhojpuri gane

Holi ke bhojpuri gane : होली का त्योहार रंग, उमंग और संगीत के बिना अधूरा लगता है। जैसे गुझिया में मावा जरूरी है, वैसे ही होली के जश्न में गानों की धुन जरूरी है। खासकर भोजपुरी गानों की बात हो तो इनका जोश और मस्ती अलग ही स्तर पर होती है। हर साल की तरह इस बार भी कई नए होली स्पेशल भोजपुरी गीत रिलीज हुए हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक छाए हुए हैं।

अगर आप भी अपने होली सेलिब्रेशन को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।

Holi ke bhojpuri gane : ‘होली परल बा 4 के’ – खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना ‘होली परल बा 4 के’ इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। गाने की धुन और बोल दोनों ही होली की मस्ती को बखूबी दर्शाते हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने पर जमकर रील्स बन रही हैं।

इसके अलावा उनके अन्य होली गीत जैसे ‘चोली भीज जाता’, ‘होली बाद आके’ और ‘होलिया में गर्दा होई’ भी लोगों के बीच पसंद किए जा रहे हैं।

Holi ke bhojpuri gane : ‘सतरंगी सलवारवा’ – पवन सिंह

पावर स्टार पवन सिंह का नाम आते ही ऊर्जा से भरपूर गानों की याद आ जाती है। उनका नया होली गीत ‘सतरंगी सलवारवा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में वे महिमा सिंह के साथ नजर आए हैं। गाने में रंग, रोमांस और त्योहार की मस्ती का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।

Holi ke bhojpuri gane : ‘होली पे चले गोली’ – अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इस बार ‘होली पे चले गोली’ लेकर आई हैं। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। यह गाना होली पार्टी में अलग ही रंग जमा सकता है।

Holi ke bhojpuri gane : ‘गाल रंगेला’ – खेसारी लाल यादव

होली के मौके पर खेसारी लाल यादव का ‘गाल रंगेला’ भी खूब सुना जाता है। इसके बोल और संगीत दोनों ही फागुन के रंगों को और गाढ़ा कर देते हैं। यह गाना होली के पारंपरिक और मॉडर्न अंदाज का शानदार मेल है।

Holi ke bhojpuri gane : ‘लखैरन के टोली’ – रवि लाल यादव और शिल्पी राज

युवाओं के जोश को ध्यान में रखकर तैयार किया गया ‘लखैरन के टोली’ भी इस बार खूब सुर्खियों में है। शिल्पी राज की आवाज इस गाने में खास आकर्षण जोड़ती है। इसमें दोस्तों की टोली के साथ रंगों में सराबोर होली मनाने की झलक दिखाई देती है।

Holi ke bhojpuri gane : प्लेलिस्ट में ये गाने भी जोड़ें

होली के रंगों को और पक्का करने के लिए आप ‘लाल घाघरा’, ‘फगुनवा में रस बरसे’, ‘होली में ला ललका पाउडर’ और ‘होलिया में गर्दा होई’ जैसे गानों को भी शामिल कर सकते हैं।

Holi ke bhojpuri gane : इस बार होली पर अगर आप चाहते हैं कि जश्न यादगार बने, तो रंगों के साथ इन भोजपुरी गीतों की धुन भी जरूर बजाइए। क्योंकि जब तक ढोलक की थाप और भोजपुरी गानों की मस्ती न हो, तब तक होली का असली मजा कहां !

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा