,

खैरागढ़ में मेडिकल बोर्ड की ऐतिहासिक शुरुआत

Historical beginning of Medical Board in Khairagarh

रिपोर्टर: संजय सिंह सेंगर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सिविल अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाते हुए पहली बार जिला मेडिकल बोर्ड की शुरुआत की गई। इस पहल से दिव्यांगजन और अन्य जरूरतमंद नागरिकों को अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अन्य जिलों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

पहले दिन हुआ 44 नागरिकों का परीक्षण

मेडिकल बोर्ड के पहले दिन कुल 44 नागरिकों का परीक्षण किया गया। इनमें 33 दिव्यांगजन और 11 अन्य सामान्य आवेदनकर्ता शामिल थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी का विस्तार से परीक्षण कर आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए।

अब यहीं मिलेगा दिव्यांगता और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

इससे पहले खैरागढ़ जिले के लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट या अन्य मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए राजनांदगांव जैसे बड़े जिलों में जाना पड़ता था। लेकिन अब जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।

डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही परीक्षण

इस मेडिकल बोर्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को नियुक्त किया गया है, जो हर सप्ताह नागरिकों के आवेदन के आधार पर परीक्षण करेगी और प्रमाण पत्र जारी करेगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।

जनता को मिल रही राहत, प्रशासन की सराहना

स्थानीय नागरिकों और दिव्यांग संगठनों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कदम न सिर्फ दिव्यांगजनों की मदद करेगा बल्कि आम लोगों के लिए भी प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों