Hindu Mahasabha : नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश हिन्दू महासभा की ओर से केंद्रीय कार्यालय हिन्दू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे भगवान शिव के अभिषेक, हवन एवं पूजन से प्रारंभ होकर सायं 4:00 बजे तक चला, जिसमें देशभर के हर क्षेत्र और हर भाषा के लोगों ने भाग लिया।
गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सनातन परंपरा में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य में हज़ारों श्रद्धालुओं ने गुरु तत्व की महिमा का अनुभव किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सर्वप्रथम चक्रेश्वर हिंदेश्वर महादेव पर पुष्प एवं जल अभिषेक किया तथा वेद व्यास जी एवं सप्तऋषियों को नमन किया। इसके पश्चात वे अपने आसन पर विराजमान हुए, जिसके बाद भक्तों ने उनका स्वागत, पूजन एवं दर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नगर विधानसभा से विधायक एवं दिल्ली विधानसभा के सचेतक (चीफ व्हिप) श्री अभय वर्मा जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अनेक गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री अभय वर्मा जी ने अपने वक्तव्य में स्वामी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्हीं की कृपा से वे विधायक बने, मंत्री रहे और आज सचेतक के पद पर रहकर सेवा कर रहे हैं तथा हर बार स्वामी जी का गुरु रूप में आशीर्वाद मिलता है। स्वामी जी ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अत्यंत सहज, सरल हैं तथा सदैव समाज के साथ खड़े रहते हैं। स्वामी जी ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि वे इसी प्रकार समाज की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक दिल्ली प्रदेश हिन्दू महासभा अध्यक्ष श्री शिवा गोस्वामी एवं महामंत्री श्री कुलदीप श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. इंदिरा तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश रैना एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट उज्ज्वल कुमार तथा उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह भी उपस्थित रहीं।
Hindu Mahasabha : इसी अवसर पर एम्स कर्मिक संगठन के अध्यक्ष श्री संत कुमार जी भी स्वामी जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इसी क्रम में तमिलनाडु से संत महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्री रामस्वामी जी के नेतृत्व में भरतनाट्यम की गुरुओं एवं बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। तमिलनाडु से पधारे भरतनाट्यम कलाकारों एवं संत महासभा के सदस्यों में श्री रामस्वामी जी, शणमुगम, महेंद्रन, रघु, किशोर कुमार, भास्कर, रामकृष्णन, उमाशंकर, जगन्नाथन, भाग्यलक्ष्मी, अंबिअप्पन, कार्तिक, डिल्लीबाबु एवं इंबरासन का नाम उल्लेखनीय है।
Hindu Mahasabha : अपने संबोधन में स्वामी जी ने कहा कि नृत्य-संगीत में परमात्मा का वास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, जिसे देखकर कलाकार भी अत्यंत प्रसन्न हुए तथा उपस्थित जनसमूह की उत्सुकता देखते ही बनती थी। इसके पश्चात जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, डॉ. इंदिरा तिवारी एवं मुख्य अतिथि श्री अभय वर्मा जी ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।

उपस्थित स्वामी श्री राम एवं कार्यक्रम के संचालक राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्म ऋषि बीके शर्मा हनुमान जी समेत सभी लोगों ने स्वामी जी के चरण पूजन एवं आरती कर गुरु पूजन के साथ गुरु पर्व मनाया।
Hindu Mahasabha : कार्यक्रम में सनातन हिन्दू धर्म एवं संगठन को मजबूत करने हेतु कुछ संगठनात्मक घोषणाएं भी की गईं, जिनकी औपचारिक घोषणा शीघ्र ही जगद्गुरु जी द्वारा की जाएगी।
Hindu Mahasabha : कार्यक्रम में श्री विजय कृष्ण पांडे जी, हरियाणा संयोजक श्री जगविजय, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चौधरी रणबीर प्रधान जी, श्री बृजपाल राठी जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरव राठी, श्री प्रमोद एडवोकेट, श्री बागेश, हिमांशु, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुपम मिश्रा, संगठन मंत्री श्री राजकुमार सिंह, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय जी, मथुरा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर पहलवान, उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री श्रीकांत पांडेय, डॉ. देवाशीष ओझा, डॉ. सोम प्रकाश, डॉ. अरुण सिन्हा, श्री सुजीत सिंह, श्री अरुण त्रेहन तथा श्री पवन कुमार सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे।
Hindu Mahasabha : तत्पश्चात गुरु पूजन किया गया एवं भंडारे का आनंद लिया गया। इसी अवसर पर दिल्ली प्रदेश की नवनियुक्त टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ, जिसे केंद्रीय कार्यालय मंत्री पंडित दीपक शास्त्री जी ने संपन्न कराया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवा गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह, कार्यालय मंत्री श्री सुनील कौशिक तथा केंद्रीय प्रदेश महामंत्री श्री मुकेशवानंद शास्त्री जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही चांदनी चौक इकाई से अध्यक्ष श्री गगन भार्गव जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविकांत गुप्ता जी, महामंत्री श्री ऋषि वर्मा जी, संगठन मंत्री चौधरी राजू सिंह तेवतिया जी तथा कोषाध्यक्ष श्री रितेश कुमार (मन्नू भाई) भी उपस्थित रहे। मथुरा से पधारे श्री मयंक तथा श्री दिनेश कुमार कोहली ने भी स्वामी जी का सम्मान किया।
इस अवसर पर स्वामी जी ने राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, संत रक्षा एवं सनातन रक्षा हेतु सभी उपस्थितजनों को संकल्प दिलवाया। अपने संबोधन में स्वामी जी ने कहा कि संत रक्षा से ही संस्कृति की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति एवं जिहादी मानसिकता संतों के विरुद्ध साजिश रच रही है। अखाड़ा परिषद की वापसी को लेकर उठे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी संत अत्यंत सहृदय हैं और सेवा कार्य में लगे हैं, परंतु जिहादी मानसिकता के कुछ लोग संतों को आपस में लड़वाने का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में हिन्दू महासभा एवं संत महासभा की ओर से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति जी को पत्र भेजकर साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश किया जाएगा तथा संतों एवं अखाड़ों की रक्षा की जाएगी, क्योंकि संत की रक्षा से ही संस्कृति की रक्षा संभव है।
स्वामी जी ने हिन्दू महासभा की ओर से पूरे देश में हनुमान चालीसा पाठ हेतु टीम गठित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ एवं धार्मिक आयोजन तथा पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे, जिसमें हिन्दू महासभा सहयोगी बनेगी और लोगों को जागरूक करेगी, तभी हिन्दू सनातन मजबूत होगा।
इस अवसर पर विकल्प खेर द्वारा रचित एवं स्वरबद्ध “सनातन के रक्षक” गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्वामी जी द्वारा दाऊद की गाड़ी को आग लगाए जाने की प्रशंसा की गई, वहीं राम जन्मभूमि मामले में स्वामी जी द्वारा हिंदुओं को दिलाई गई विजय का भी उल्लेख किया गया। विकल्प खेर ने अपनी आवाज़ में यह गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही भोजपुरी के राष्ट्रीय कलाकार श्री पारस प्रजापति ने भी स्वामी जी पर भोजपुरी में “बलिया के लाल” गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्मर्षि बी.के. शर्मा हनुमान जी ने किया।
ये भी जानिए : GuruDakshPrajapatiJayanti : शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत



