,

Manmohan Singh Coal Block Case : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम स्व. मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन मामला किया बंद, क्लोजर रिपोर्ट की स्वीकार

Manmohan Singh Coal Block Case

by: vijay nandan yadav

Manmohan Singh Coal Block Case : नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ चल रहे तलाबीरा-2 कोयला ब्लॉक आवंटन मामले को समाप्त कर दिया है। शीर्ष अदालत ने सीबीआई की ओर से वर्ष 2014 में दाखिल की गई दोनों क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला चलाने के लिए पर्याप्त सबूत उपलब्ध नहीं थे।

Manmohan Singh Coal Block Case : यह मामला यूपीए सरकार के दौरान ओडिशा स्थित तलाबीरा-II कोल ब्लॉक के आवंटन से जुड़ा था। सीबीआई ने जांच के बाद अगस्त और अक्टूबर 2014 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर डॉ. मनमोहन सिंह को राहत देने की सिफारिश की थी। हालांकि, वर्ष 2015 में विशेष सीबीआई अदालत ने इन रिपोर्टों को अस्वीकार कर दिया और पूर्व प्रधानमंत्री सहित अन्य आरोपियों को ट्रायल का सामना करने के लिए तलब कर लिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

Manmohan Singh Coal Block Case : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि विशेष अदालत ने सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बावजूद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत छह लोगों के खिलाफ संज्ञान लिया था, जबकि ऐसा करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं था।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और ए.एम. सिंघवी ने दलील दी कि सीबीआई ने विस्तृत जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उसे स्वीकार नहीं किया और 11 मार्च 2015 को समन जारी कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी हुए बिना ही आगे की कार्रवाई की गई थी।

Manmohan Singh Coal Block Case : सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि विशेष अदालत के पास क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करने के लिए कोई ठोस और विश्वसनीय कारण नहीं था। अदालत ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मामले को मेरिट के आधार पर समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 सितंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अदालत का यह फैसला लंबे समय से लंबित इस मामले का अंतिम निष्कर्ष माना जा रहा है।

ये भी जानिए : Anti Paper Leak Bill 2026 : हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल, जानिए नए कानून में क्या हैं बड़े बदलाव

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…