BY
Yoganand Shrivastava
Muzaffarpur Job Camp मुजफ्फरपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 30 जुलाई 2026 को जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप गन्नीपुर स्थित नियोजनालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
Muzaffarpur Job Camp 10वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
जॉब कैंप में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड द्वारा SFO/RO पदों के लिए भर्ती की जाएगी। कुल 70 रिक्त पदों पर चयन होना है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है, जबकि आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,500 प्रतिमाह वेतन के साथ PF, ESIC, इंसेंटिव, फ्यूल भत्ता और आवास जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Muzaffarpur Job Camp घर के पास मिलेगी पोस्टिंग, ये दस्तावेज हैं जरूरी
कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों की तैनाती उनके निवास स्थान से लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी। जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकसूची तथा दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे नियोजनालय या NCS पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Read this: Flexible Sandstone: रबर की तरह मुड़ने वाला पत्थर बना चर्चा का विषय, वीडियो देख लोग हुए हैरान



