Report: Vijay Ahirwar
विद्यालय में आयोजित हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम
Say to no Drug मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत गुना जिले के फतेहगढ़ स्थित सांदीपनी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
Say to no Drug पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने दिलाई शपथ
कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने किया। उन्होंने छात्रों और नागरिकों से संवाद करते हुए नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
Say to no Drug नुक्कड़ नाटक और अधिकारियों ने दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और जनसभा के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए युवाओं से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में एसडीओपी विवेक अस्थाना, वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि सिंह भदौरिया, स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत धाकड़, थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य भगवत झा सहित समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नशे के खिलाफ सामूहिक जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
Read this: Miyazaki Mango: 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके, मां के सम्मान में किसान ने दी ₹1.39 लाख की छूट



