Haryana Assembly Elections: अपने पहले ही भाषण में विनेश फोगाट ने राहुल गांधी की तारीफों के बांधे पुल, सुनकर कांग्रेस सांसद हो जाएंगे गदगद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस में ही मुख्य मुकाबला देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के जींद जिले के जुलाना विधानसभा सीट से महिला रेसलर विनेश फोगाट को चुनावी मैदान में उतारा है। फोगाट ने 6 सितंबर को कांग्रेस का दामन थामा था। तब से हरियाणा का रण और ही दिलचस्प हो चला है। वहीं जुलाना सीट से उम्मीदवार विनेश फोगाट चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। बीते दिन फोगाट ने अपने ससुराल बख्ता खेड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा है कि वो नेता प्रतिपक्ष का बहुत ज्यादा सम्मान करती हैं।

विनेश फोगाट ने राहुल गांधी की तारीफ में कही ये बात

बख्ता खेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए विनेश फोगाट ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। विनेश ने कांग्रेस सांसद को लेकर कहा, ‘मैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बहुत ज्यादा सम्मान करती हूं। मैंने देखा है कि वो पिछले दो-तीन सालों से सड़क पर निकले हुए हैं। इस दौरान वो हर जनमानुष से बात कर रहे हैं और उनका दर्द जानने की कोशिश कर रहे हैं।’

खड़गे को लेकर विनेश ने क्या कहा?

राहुल गांधी के अलावा विनेश फोगाट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई मुलाकात को लेकर भी बात की। फोगाट ने कहा, ‘जब हम मल्लिकार्जुन खड़गे जी से मिलने गए थे तो उन्होंने हमसे कहा था कि हम बूढ़े हो गए हैं, अब आपको ही करना है।’ इसके अलावा विनेश ने जनसभा में आए लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि ओलंपिक के बाद मैं टूट गई थी, लेकिन यहां लोगों का प्यार देख कर मुझमें फिर से हौसला आया गया है।

हरियाणा में कब है चुनाव?

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को