ग्वालियर: व्यापमं घोटाले का फरार सॉल्वर 6 साल बाद गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: सीबीआई ने शनिवार को व्यापमं घोटाले के फरार आरोपी मोहम्मद जावेद को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। जावेद पिछले छह साल से फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मोहम्मद जावेद पर आरोप है कि उसने वर्ष 2009 में आयोजित व्यापमं प्री-मेडिकल टेस्ट (PMT) में हेमंत नामक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दी थी। इसी फर्जीवाड़े के कारण हेमंत का चयन संभव हुआ।

व्यापमं फर्जीवाड़े का मामला शुरू में एसआईटी द्वारा जांचा गया था, बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। इसके अन्य आरोपियों को पहले ही विशेष न्यायालय द्वारा सजा दी जा चुकी है, लेकिन जावेद तब से फरार था।

व्यापमं मामले की जांच और अन्य फरार आरोपी:
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को व्यापमं कांड के 69 मामले सौंपे गए थे। इनमें पीएमटी, आरक्षक भर्ती और शिक्षक परीक्षा सहित अन्य फर्जीवाड़ों की जांच की गई। जांच के दौरान नए आरोपी भी जुड़े और कुल आरोपी 80 तक पहुँच गए। वर्तमान में 24 आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

इन 69 मामलों में से 46 में फैसला हो चुका है, जबकि 23 केस विशेष न्यायालय में ट्रायल के अधीन हैं। पीएमटी फर्जीवाड़े के मामले अधिक हैं, क्योंकि इनमें आरोपियों की संख्या ज्यादा थी। आरोप है कि पास होने के लिए परीक्षार्थियों ने उत्तर प्रदेश से सॉल्वर बुलाए थे। इनमें से कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने पहले पीएमटी पास किया हुआ था और उन्हें मध्य प्रदेश में परीक्षा देकर परिणाम हासिल कराया गया।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया