,

ग्वालियरः मंत्री ले रहे थे बैठक, छात्र नेताओं ने किया हंगामा

- Advertisement -
Ad imageAd image

जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके चलते पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री अधिकारियों की बैठक ले रहे थे, तभी बाहर एनएसयूआई के छात्र नेता ज्ञापन देने पहुंचे। जब पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की और कहा कि बैठक खत्म होने के बाद आराम से ज्ञापन दे देना, लेकिन छात्र नेता नहीं माने और जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया लेकिन थोड़ी देर बाद छात्र नेता पुनः आ गए और जबरन घुसने की कोशिश करने लगे जब पुलिस ने रोका तो छात्र नेता नहीं माने और पुलिस
से ही उलझ गए जिसके बाद पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया।

भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए पहुंचे थे छात्र
जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अधिकारियों की बैठक ले रहे थे तभी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्र नेता भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की शिकायतें लेकर पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की आशंका के चलते जेयू पर तैनात था पुलिस फ़ोर्स
डीएसपी संतोष पटेल का कहना था कि बैठक चल रही थी छात्र नेता ज्ञापन देने की जिद कर रहे थे। हंगामे की आशंका के चलते यहाँ फ़ोर्स बुला लिया गया था। छात्रों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें भगा दिया और उनके कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक